फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में बोर जमीन में धंसे

विज्ञापन
अटाली के खेत में धंसे मैदानी बोर को दिखाते किसान हंसराज। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव अटाली में शुक्रवार को हुई तेज बारिश में दो किसानों के खेत में कृषि सिंचाई के बनाए दो बोर जमीन में धंस गए। वहीं, इलाके में कई जगह खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ। किसानों ने खेत में पानी भरने से खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी की मांग की है।
विज्ञापन

किसान रामप्रताप व हंसराज अटाली ने बताया गत वर्ष उनके खेतों की जमीन नेशनल हाइवे ग्रीन फील्ड 152-डी सड़क मार्ग के लिए अधिग्रहण कर ली गई थी। कुछ माह पूर्व ही अपने खेती की बची जमीन में कृषि कार्य के लिए मैदानी बोर तैयार किया जो शुक्रवार को तेज बारिश में जमीन में धंस गया जिसके चलते उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। दोनों किसानों ने जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। वहीं सिहमा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद किसानों के खेतों में पानी भर गया। किसान कबूल सिंह, सुरेंद्र, मंजीत, ओमप्रकाश, अजीत सिंह, ईश्वर, दयाराम, सुनील, सतीश, प्रमोद, अनिल और कुलदीप आदि ने सरकार से बारिश के कारण खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें