फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ ने सैनिक एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार की मांग को लेकर रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक एक्सप्रेस दिल्ली वाया महेंद्रगढ़-जयपुर 12 मई से नियमित रूप से चलेगी। दैनिक रेल यात्री महासंघ ने रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं महासंघ के सदस्यों ने सैनिक एक्सप्रेस को चंडीगढ़ तक विस्तार करने के लिए लिखित ज्ञापन मंगलवार को स्टेशन मास्टर आनामिका शर्मा को सौंपा। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटौदा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14095-96 हिमालय क्वीन व 14021-22 सैनिक एक्सप्रेस को मर्ज करके इन गाड़ियों को चंडीगढ़-जयपुर के बीच में बिना रैक के आसानी से आवागमन करवा सकते हैं। इन दोनों गाड़ियों का मर्ज होने पर राजस्थान राज्य के सीकर, झुंझुंनू, पूरा शेखावटी क्षेत्र का जयपुर-दिल्ली-चंडीगढ़ से संपर्क हो जाएगा। प्रदेश के लुहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, डहीना, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुगाम, दिल्ली, चंडीगढ़ राजधानी से पूरा क्षेत्र जुड़ जाएगा तथा लोगों को रेलसेवाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

रामनिवास पाटौदा ने बताया कि कोरोना काल से पहले 14795-96 एकता एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14095-96 हिमालय क्वीन गाड़ी का लिंक के रूप में चलती थी। जिसका लिंक सुबह पानीपत जंक्शन में बनता है और शाम को खत्म हो जाता है। एकता एक्सप्रेस गाड़ी भिवानी से चंडीगढ़ के बीच में चलती है। हिमालय क्वीन दिल्ली और पानीपत में लिंक होती है। उन्होंने मांग की है कि हिमालय क्वीन, सैनिक एक्सप्रेस को मर्ज करके चलाया जा सकता है। राजस्थान व हरियाणा के सांसदों ने इन दोनों गाड़ियों को मर्ज करने के लिए अनेक बार रेलमंत्री के नाम पत्र लिख चुके हैं। राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा की जनता को जयपुर-दिल्ली, वाया महेंद्रगढ़-चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाने की मांग की है। इस अवसर पर सतवीर, मनोज, मथुरादास गुप्ता, राधेश्याम, रामकुमार, अजीत, अशोक, संजय, जगतसिंह, राजपाल, राजेंद्र, श्रीभगवान, जोगेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें