फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव और गंदगी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 3पुरानी सराय में लगे कूडे के ढेर। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के व्यस्त महावीर चौक के पास स्थित मोहल्ला पुरानी सराय में लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे गंदगी के ढेर और शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि अंधेरे में इस रास्ते से गुजरने में डर लगता है। यह रास्ता रात के समय असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी में कूड़ा उड़कर घरों में घुस जाता है। बारिश के दौरान दूषित पानी घरों के बाहर जमा हो जाता है।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा उठान की व्यवस्था सुधारी जाए। साथ ही, सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाए ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके।

कूड़ा उठान करने की जगह यहीं पर खाली किया जा रहा है। जिस कारण कूड़े के पहाड़ लग गए हैं। कुछ दिनों पहले आई आंधी के दौरान बच्चों के डाइपर उड़ कर घरों में आ गए।-मूर्ति देवी, मोहल्ला पुरानी सराय
विज्ञापन

बारिश के दिनों में जोहड़ में और घर के बाहर दूषित पानी जमा हो जाता है। जिस कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।-ललिता, मोहल्ला पुरानी सराय
-

प्रशासन से कूड़ा उठान व जोहड की सफाई करवाने को लेकर कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है।-सुधा, मोहल्ला पुरानी सराय

बारिश के दिनों में कूड़े व गंदगी के ढेर के कारण मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। बारिश के मौसम में हमेशा मोहल्ले से डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलते हैं।-पूनम, मोहल्ला पुरानी सराय

वर्जन :
वार्ड में खाली जगह पर लगे कूडे़ के ढेर को उठाने, चहारदीवारी करवाने और जोहड़ की सफाई के लिए कई बार नगर परिषद को विभिन्न माध्यम से अवगत करवाया है। अधिकारियों ने भी अनेक बार मौके का निरीक्षण किया लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है।-काशीराम, पार्षद, वार्ड- 26

वर्जन
नियमित रूप से घर-घर कूडा उठान का संचालन किया जा रहा है। वहीं पुरानी सराय में कूड़ा उठान को लेकर योजना बनाई जा रही है, जल्द ही उठान किया जाएगा।-विकास, जेई, नगर परिषद, नारनौल
बारिश में जीना हो जाता है दूभर, सीवर होता है ओवरफ्लो

कई बार शिकायत देने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

फोटो - 3, 4, 5, 6 व 7

संवाद न्यूज एजेंसी

नारनौल। शहर के व्यस्त महावीर चौक के पास स्थित मोहल्ला पुरानी सराय में लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे गंदगी के ढेर और शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं।
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि अंधेरे में इस रास्ते से गुजरने में डर लगता है। यह रास्ता रात के समय असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी में कूड़ा उड़कर घरों में घुस जाता है। बारिश के दौरान दूषित पानी घरों के बाहर जमा हो जाता है।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा उठान की व्यवस्था सुधारी जाए। साथ ही, सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाए ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके।

कूड़ा उठान करने की जगह यहीं पर खाली किया जा रहा है। जिस कारण कूड़े के पहाड़ लग गए हैं। कुछ दिनों पहले आई आंधी के दौरान बच्चों के डाइपर उड़ कर घरों में आ गए।-मूर्ति देवी, मोहल्ला पुरानी सराय

बारिश के दिनों में जोहड़ में और घर के बाहर दूषित पानी जमा हो जाता है। जिस कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।-ललिता, मोहल्ला पुरानी सराय
-

प्रशासन से कूड़ा उठान व जोहड की सफाई करवाने को लेकर कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है।-सुधा, मोहल्ला पुरानी सराय

बारिश के दिनों में कूड़े व गंदगी के ढेर के कारण मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। बारिश के मौसम में हमेशा मोहल्ले से डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलते हैं।-पूनम, मोहल्ला पुरानी सराय

वर्जन :
वार्ड में खाली जगह पर लगे कूडे़ के ढेर को उठाने, चहारदीवारी करवाने और जोहड़ की सफाई के लिए कई बार नगर परिषद को विभिन्न माध्यम से अवगत करवाया है। अधिकारियों ने भी अनेक बार मौके का निरीक्षण किया लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है।-काशीराम, पार्षद, वार्ड- 26

वर्जन
नियमित रूप से घर-घर कूडा उठान का संचालन किया जा रहा है। वहीं पुरानी सराय में कूड़ा उठान को लेकर योजना बनाई जा रही है, जल्द ही उठान किया जाएगा।-विकास, जेई, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें