फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ टीम ने जीता गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
फोटो 28विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया जबकि मेजबान गुजरवास की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच में राजेंद्र वर्मा, संदीप अग्रवाल और सुधीर राठौड़ ने अंपायर की भूमिका निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बिमला अग्रवाल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल रोहिला और समाजसेवी सतीश सोनी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ाते हैं। साथ ही ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है और युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

विजेता टीम के कप्तान विक्रम भोला ने जीत का श्रेय पूरी टीम की मेहनत और अनुशासन को दिया और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक महेश चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। समापन अवसर पर नंबरदार लक्ष्मी चंद रोहिला, पूर्व सरपंच तारा चंद, मेजर भवानी सिंह, रामकिशन, सुनील सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें