फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़, पौधों को काटना प्रकृति के अनुकूल नहीं : डॉ. सुनीता

Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-26महिला कॉलेज में कार्यक्रम को संबो​धित करते प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह। स्रोत-संस्थ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने स्वस्थ सखी ब्रेकिंग बैरियर्स फॉर मेंस्टूअल हाइजीन जैसे ज्वलंत विषय को लेकर अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत लड़कियों के मध्य मासिक धर्म से संबंधित विचार विमर्श किया गया। बतौर मुख्य वक्ता पहुंची एडवोकेट गिरी बाला यादव ने मासिक धर्म स्वच्छता तथा पर्यावरण अनुकूलन के संदर्भ में सेनेटरी नैपकिन के सुरक्षित निपटान (डिस्पोजल) पर छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उनसे जुड़े कानूनों के बारे में भी बताया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस मौके पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्रो. सुनील कुमार ने प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ नीलम यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. शर्मिला यादव भी मौजूद रही। वहीं इसी कड़ी में राजकीय महिला महाविद्यालय इको क्लब द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर संयोजिका डॉ. शुभ लता ने पेड़ लगाए जीवन बचाएं विषय पर विचार व्यक्त किए। वहीं प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने पौधरोपण कर छात्राओं को इससे होने वाले हमारे जीवन में लाभ की जानकारी दी। डॉ. सुनीता जाखड़ ने बताया कि पेड़, पौधों को काटना प्रकृति के अनुकूल नहीं है। अगर हम इसी तरह से पेड़ पौधों को काटते रहे तो इसके भविष्य में दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में सदाबहार, तुलसी, गुलदाउदी व गेंदे आदि के पौधे लगाए। इस मौके पर डॉ. श्वेता, डॉ. मधु, डॉ. पूनम कुमारी व डॉ. सीता यादव भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें