फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्राहकों को खूब भा रहे ही पीतल व तांबे की मूर्तियां, भीड़ से गदगद हैं बर्तन कारोबारी

Thu, 09 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इस बार बर्तन बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़ के चलते व्यापारियों को खासा उत्साह है। इस बार पीतल व तांबे से बनी मूर्तियों लोगों को अधिक आकर्षित कर रही हैं। इन मूर्तियों में शिव, गणेश-लक्ष्मी, दुर्गा की मूर्तियाें की मांग ज्यादा है। पीतल, तांबे एवं अन्य प्रकार के मैटल से बनी 150 रुपये से 1500 रुपये मूर्तियां बाजार में उपलब्ध है। महेंद्रगढ़ शहर में बर्तनों की 10 छोटे-बड़ी दुकानें है।
विज्ञापन

धनतेरस, दिवाली व विवाह-शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए स्टॉक फुल कर लिया है। बर्तन कारोबारी लोगों की मांग का भी विशेष ध्यान रख रहे हैं। शहर के बर्तन बाजार में व्यापारियों की ओर से इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। धनतेरस, दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो-तीन सालों से बर्तन बाजार मंदा रहा था जिसके चलते व्यापारी भी निराश थे। लेकिन इस बार पिछले एक सप्ताह के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। धनतेरस, दीपावली को लेकर इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लोग तांबे, पीतल के बर्तनों की अधिक मांग कर रहे है। विवाह-शादियों के लिए की खरीददारी भी लोगों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-जितेंद्र गुप्ता।
पिछले दो सालों की अपेक्षा इस बार बर्तनों का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पीतल, तांबा की मूर्तियाें की मांग ज्यादा हो रही है। धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश, शिव, दुर्गा की मूर्ति व अन्य सामान लोगों के मांग के अनुसार मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

-लीलाराम सैनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें