फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Sun, 02 Nov 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की 
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद यादव रहे और अध्यक्षता डॉ. महेश कुमार ने की। संयोजन प्रो. राकेश, प्रो. ज्योति और प्रो. नीनू ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत से की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, कविताएं, हरियाणवी नाटक और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। हरियाणवी बोली, पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंगीत की गूंज से पूरा महाविद्यालय हरियाणा की माटी की सुगंध से महक उठा। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की संस्कृति और युवाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हरियाणा के विकास, खेल, साहित्य और लोक परंपराओं पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें