फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा टूरिज्म दिवस को लेकर कार्यक्रम में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sun, 01 Sep 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16हरियाणा टूरिज्म दिवस को लेकर राय बाल मुकुंद दास के छत्ते पर कार्यक्रम प्रस्तुत 
विज्ञापन
नारनौल। पुरातत्व व संग्रहालय विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा टूरिज्म दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को शहर में एक विशेष हेरिटेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली और गुरुग्राम के प्रतिभागियों अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

टूर में 23 लोगों का समूह शामिल हुआ, जिन्होंने नारनौल के विभिन्न स्मारकों चोर गुंबद, मिर्जा अली जान की बावड़ी, पीर तुर्कमान परिसर, इब्राहिम सूरी का मक़बरा व जल महल पर आयोजित हेरिटेज वॉक में भाग लिया। इसका नेतृत्व नकुल छाबड़ा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राय बाल मुकुंद दास का छत्ता रहा।
इसमें सौरव अत्रि ने रागनी और हरियाणवीं डांस की विशेष प्रस्तुतियां दी। इस दौरान जहां लोगों ने ऐतिहासिक स्मारक राय बाल मुकुंद दास के छत्ते का भ्रमण किया वहीं प्रदर्शनी का लुत्फ भी उठाया। प्रदर्शनी में स्मारकों के चल रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संचालक विभाग से विनीत भनवाला ने बताया कि हरियाणा में पुरातत्व एवं स्मारकों के पर्यटन और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर अशोक यादव, डॉ. विवेक बाल्यान व तरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें