फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित ा

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा देखने को मिली। वीर रस से ओतप्रोत हरियाणवी राग-रागनी व नृत्य और देशी धुनों की मधुरता ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, कला एवं संस्कृति मामले विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अजय कुमार मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारी पुरानी परंपरा व लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय स्तर के कलाकारों को हमारी पुरानी विद्याओं को दिखाने का एक अच्छा मंच मिलता है। किसी भी देश की प्राचीन संस्कृति व सभ्यता को अगली पीढ़ी तक लेे जाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं।
कार्यक्रम में आरपीएस की छात्र का एकल हरियाणवी नृत्य छोटी सी बंदड़ी फेरां पै झगड़ी ने ब्याह शादियों के हास-परिहास के माहौल को जीवंत कर दिया। वहीं दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने मास्टर संतलाल की देखरेख में गुजरवाटी नृत्य किया। अन्य सांस्कृतिक टीमों ने धमाल, रागिनी व मयूर नृत्य करके सभागार में मौजूद दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें