नारनौल। गोद गांव के सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
गोद निवासी महावीर श्रीनगर में तैनात थे। वह पांच दिन पहले ही ड्यूटी पर गए थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
शहीद के पुत्र ने मुखाग्नि दी। बता दें कि जवान के तीन बच्चे हैं। शहीद के पिता भी सेना में थे। इस अवसर पर नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, पूर्व पार्षद विनोद यादव, सरपंच प्रतिनिधि हरिओम यादव और गहली पुलिस चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।