फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुद्धों माता मेले में जात लगाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
फोटो नंबर-08मेले में बुद्धो माता की धोक लगाने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला नई सराय स्थित माता मसानी में बुधवार को बुद्धों माता के मेले का आयोजन किया गया। बासोड़ा पर्व को लेकर छोटे बच्चों को सभी माताओं की जात लगाई जाती है। पहला बड़ा मेला नूनीवाला माता का लगता है और उसके बाद बड़ा मेला माता मसानी में बुद्धों माता का लगता है। मेले में सुबह से ही दर्शनों के लिए महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मेले में किसी भी प्रकार की घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन व मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा सुंदर व्यवस्था की गई थी। इस बासोड़ा पर्व के मेले को लेकर भी सभी घरों में मंगलवार शाम को ही पूरी, सब्जी, गुलगुले व राबड़ी आदि बनाई गई। इसी भोजन का बुधवार सुबह माता को भोग लगाया गया। बासोड़ा पर्व को लेकर मान्यता है कि छोटे बच्चों को इन माताओं की धौंक लगवाने से उन्हें अनेक प्रकार की बीमारियों से निजात मिलता है। इसी कारण शहर के सभी घरों में यह बासोड़ा पर्व मनाया जाता है। मेले में माता की धौंक लगवाने के बाद सभी लोगों ने मेले में झूले आदि का जमकर लुत्फ उठाया। मेले को लेकर मंगलवार रात मंदिर में जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके माता के मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया जो लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें