फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुद्धो माता मेले में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
फोटो नंबर-04मेले में बुद्धो माता की धोक लगाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बासोड़ा के अवसर पर माता मसानी मंदिर में बुधवार को आयोजित बुद्धो माता का पारंपरिक मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रातः पांच बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

मेले में विशेष रूप से महिलाओं और छोटे बच्चों की बड़ी संख्या देखने को मिली जिन्होंने माता को धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बासोड़ा पर्व की परंपरा के अनुसार लोगों ने मंगलवार शाम को ही घरों में भोजन तैयार कर लिया था।
सुबह उस भोजन का भोग बुद्धो माता को अर्पित किया गया। घर-घर में राबड़ी, पूरी और गुलगुले बनाए गए, जिन्हें माता को अर्पित करने के बाद परिवारजनों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। समिति के प्रधान धीरज यादव, सचिव यशपाल यादव, किशनलाल गौड़ व मंदिर के पुजारी सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें