फोटो 06 विजेताओं प्रशस्ति पत्र सौंपते सुरेंद्र गुप्ता। संस्थान
मंडी अटेली। राजकीय उच्च विद्यालय गोकलपुर में जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी रामचंद्र यादव ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में नवीन प्रथम, सुरेखा द्वितीय और रमन तृतीय स्थान पर रहा। मुख्याध्यापक सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है। विक्रम यादव ने कहा कि हमारे पास जल के सीमित संसाधन हैं, इसलिए पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। संवाद