चंडीगढ़ में रविवार शाम को कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जीएमसीएच-32 अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद परिजनों ने सेक्टर 47-49 की सड़क पर घंटो प्रदर्शन किया।
लोगों ने सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन का भी घेराव किया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अश्वनी (28) निवासी सेक्टर 49 का रहने वाला था। जबकि पीछे उसके मामा का लड़का बंटी बैठा था। परिजनों का कहना है कि दोनो पल्सर मोटरसाइकिल अपने घर से सेक्टर 46 के लिए किसी काम से निकले थे।
तभी जैसे ही सेक्टर 46-47 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तेज रफ्तार वर्ना गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया और बंटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दोनों भाइयों की मौत सड़क हादसे में हुई
मां बाप के लिए इससे बड़ा सदमा क्या होगा कि उनके दोनों बेटों का मौत उनके जीते जी उनकी आंखों के सामने हुई हो। पिता नरिंदर प्राइवेट कुकिंग का काम करते है । परिजनों ने बताया कि घर के दोनों चिराग सड़क हादसे में बुझ गए। करीब दो साल पहले नरिंदर के बड़े बेटे अविनाश की भी मौत भी एक सड़क हादसे में ही हुई थी। अब छोटे बेटे को भी सड़क हादसे में खो दिया।
बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से हुई थी शादी
अश्विनी केबड़े भाई की मौत के बाद परिजनों ने अश्वनी की शादी उसकी भाभी सोनिया से ही करवा दी थी। उस समय उसकेबड़े भाई केदो बच्चे एक लड़का और लड़की थी। जिसके बाद अश्वनी के पिछले साल एक लड़की ने जन्म लिया था।
गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक पुलिस मुलाजिम है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार पर पुलिस के स्टीकर लगे हुए है जिससे लगता है कार चालक पुलिस कर्मचारी है। एक्सीडेंट करने के घंटों बाद तक उसको जब पुलिस ने गिरफ्तार नही किया तो नाराज परिजनों ने सेक्टर 47-49 की रोड पर जाम लगा दिया। नाराज परिजनों ने कई घंटो तक लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।
मौके पर एरिया एसएचओ और अन्य अफसरों ने कार चालक को गिरफ्तार करने की सूचना दी तब जाकर लोगों ने धरना खत्म किया। सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन के एक्टिंग एसएचओ सरिता रॉय ने बताया कि मामले में आरोपी कार चालक मंदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पंजाब यूनिवर्सिटी में रहता है। उसके पिता पीयू में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है। पुलिस का कहना है कि कार पुलिस विभाग का कोई स्टीकर नही लगा हुआ था।