फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: नारनौल डिपो की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, राजस्थान में हुआ हादसा, चाचा-भतीजा सहित चार घायल

Thu, 18 May 2023 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल की किलोमीटर स्कीम की बस सवारियों को लेकर जयपुर के लिए चली थी। बस नेशनल हाईवे-148बी से होते हुए नांगल चौधरी पहुंची तो पीछे से ट्रक ने बस को जोर से टक्कर मार दी, जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और सवारियों को चोटें लगीं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल से जयपुर जा रही रोडवेज किलोमीटर स्कीम की बस को वीरवार सुबह लगभग 6 बजे राजस्थान में कोटपुतली के पास गोनेड़ा गांव में टक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 4 लोगों को गंभीर चोटें लगी। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त करके केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में एक बुजुर्ग सहित चार लोग शामिल है।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल की किलोमीटर स्कीम की बस सवारियों को लेकर सुबह 5:10 पर जयपुर के लिए चली थी। बस नेशनल हाईवे-148बी से होते हुए नांगल चौधरी पहुंची, जहां से सवारियां बैठाने के बाद बस नेशनल हाईवे नंबर-48 पर जयपुर जा रही थी। रायमलिकपुर बॉर्डर पार करके गोनेड़ा गांव में बस सवारियों के लिए रुकी। इसी दौरान गांव में सुबह करीब 6 बजे पीछे से ट्रक ने बस को जोर से टक्कर मार दी, जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और सवारियों को चोटें लगीं।

ट्रक का ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार
बस पीछे से और ट्रक आगे से बुरी तरह डैमेज हुआ है। कुछ सवारियां दूसरी बस लेकर अपने गंतव्य की ओर निकल गई। ड्राइवर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक का ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में गोनेडा निवासी शमशेर और महावीर के अलावा नांगल चौधरी निवासी एक बुजुर्ग व एक युवक घायल हो गया। घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक चालक को आई झपकी
बस के परिचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे बस गोनेड़ा सवारी बैठाने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि हादसे में बस में दरवाजे के पास खडे़ शमशेर व महावीर के अलावा सीट पर बैठे नांगल चौधरी के एक बुजुर्ग व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस बुलाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया हैं। उसने बताया कि हादसा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें