गांव मिर्जापुर बाछौद के पास एक पिकअप ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गांव खातीवास निवासी 36 वर्षीय हरपाल, झुंझुनूं राजस्थान निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र तथा नरेंद्र का मौसा बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब डेढ़ बजे नारनौल से धारूहेड़ा जा रहे थे।
जब वे गांव मिर्जापुर बाछौद से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक पिकअप चालक ने ओवरटेक करते समय उनको पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों को गंभीर अवस्था के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।