फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के तीन आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 03 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
दुराचार के तीन आरोपियों को जेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के एक गांव में चर्चित नाबालिग रेप कांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 बता दें कि नाबालिग ने 25 मार्च को महिला थाने में आकर शिकायत दी थी। शिकायत में नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि 8 मार्च को रात करीब 11 बजे जब वह घर से बाहर गई तो वहां पहले से अमित पुत्र रामोतार और त्रिलोक पुत्र श्योराम मौजूद थे। उसे वे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर एक झोपड़ी में ले गए जहां अमित ने उसके साथ अनैतिक कार्य किया।

इसी दौरान गांव के ही गगनदीप और गोलियां ने उसकी विडियो बना ली। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाना नारनौल में उक्त चारों युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच महिला डीएसपी तान्या सिंह को सौंपी थी। डीएसपी तान्या सिंह ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। जिसमें पुलिस ने उक्त मामले में दोषी त्रिलोक को 30 मार्च को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। वहीं पुलिस ने उक्त मामले के दो आरोपी अमित और गगनदीप को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। जिन्हें शनिवार नारनौल न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय ने इन तीनों आरोपियों को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल में भेज दिया। वहीं इस मामले का एक और मुख्य आरोपी योगेश उर्फ गोलिया पुत्र डालू सिंह अभी भी पुलिस  गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश कर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें