फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों में चोरी, भड़के दुकानदारों ने लगाया जाम

Wed, 30 Dec 2015 09:55 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल रोड पर मंगलवार की रात बैटरी और इनवर्टर की चार दुकानों के ताले चटका कर चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदारों को घटना के बारे में पता चला तो सभी विरोध जताने लघु सचिवालय पहुंच गए।
विज्ञापन


दुकानदारों ने यहां तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। तहसीलदार ने दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल से डीएसपी से बात करने की बात कही लेकिन दुकानदारों की मांग थी कि डीएसपी खुद उनके बीच आकर उनकी समस्याएं जाने। कुछ देर तक जब डीएसपी नहीं आए तो इससे नाराज दुकानदारों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सतनाली चौक पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने दुकान मालिकों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामला यह है कि नारनौल रोड पर मंगलवार की रात बैटरी और इनवर्टर की चार दुकानों से चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदारों को पता चला तो उनमें रोष पनप गया। सभी दुकानदार एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे वहां पर तहसीलदार दिनेश कुमार को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान तहसीलदार ने एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर डीएसपी से बातचीत करने की बात कही। लेकिन दुकानदारों का कहना था कि डीएसपी सभी दुकानदारों के मध्य आकर उनकी बात को सुनें। लगभग 10 मिनट बीत जाने के बाद भी जब डीएसपी ओमप्रकाश जांगिड़ नीचे उतर कर उनके मध्य नहीं आए। इससे दुकानदारों गुस्सा चरम पर पहुंच गया और नारेबाजी करते हुए सतनाली चौक पहुंचे जहां पर उन्होंने एक घंटे तक जाम लगाया। जाम के दौरान आम जन को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद जब जाम नहीं खुला तो डीएसपी ओमप्रकाश को मौके पर पहुंचना पड़ा। डीएसपी ने दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 
संजीव तंवर, संजय, रामचंद्र, राजेश मिस्त्री, राजकुमार, अजय शर्मा, बिंटू, जसवींद्र, शिशपाल आदि दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को चार अलग-अलग बैटरी की दुकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। नारनौल रोड की कई दुकानों में चोरी की वारदात पिछले कई दिनों से बढ़ती जा रही है। पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। पिछले दिनों हुई चोरी में खालस इलेक्ट्रिक, सैनी इलेक्ट्रिक, जनता इलेक्ट्रिक, प्रभात टायर्स, एमआरएफ टायर्स, बीजेआरडी बैट्री, मां दुर्गा टायर्स, जयराम दास इलेक्ट्रिक, यादव इलेक्ट्रिक दुकानों में पिछले कदनों जो चोरी हुई उसकी न तो आज तक कोई बरामदगी हुई ना ही कोई चोर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात्रि को तीन दुकान सतनाली चौक और एक दलीप सिंह पेट्रोल पंप के पास तोड़ ली गई जहां से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया।  

इन दुकानों से हुई चोरी
रात्रि को अजय बैट्री हाउस से एक लाख रुपये, सूरज ऑटो शॉप से 1 लाख 52 हजार रुपये का, निरबान ट्रेडर्स से 1 लाख रुपये, यादव बैटरी हाउस से 40  हजार का नई-पुरानी बैटरी और इनवर्टर चोरी हो गया। दुकान मालिक अजय शर्मा निंबेहड़ा, बिंटू वर्मा ऊंची भांडोर, मुकेश कुमार बेरी और शिशपाल यादव रिवासा के बयान पर चोरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें