महेंद्रगढ़ की शास्त्री कॉलोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 60 हजार रुपये कीमत का सामान और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शहरी पुलिस ने पीड़िता दीपिका के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
हुड्डा पार्क के सामने स्थित शास्त्री कॉलोनी निवासी दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सनोज नेवी में काम करता है। वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसने बताया कि 30 मई को घर का ताला बंद कर वह बच्चों के साथ भिवानी अपने मायके चली गई थी। वीरवार को वह मायके से वापस आई तो बाहर का मुख्य गेट बंद पड़ा था लेकिन अंदर का गेट का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू
उसने जब सामान चेक किया तो एक एलईडी, लेपटॉप, घड़ी, सोने की कान की बाली, दस हजार रुपये तथा अन्य सामान गायब मिला। उसने बताया कि लगभग 60 हजार रुपये कीमत का सामान और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़िता दीपिका के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।