फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक के एजेंट से सवा लाख की लूट

Thu, 19 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के एक निजी बैंकों के एजेंट के साथ दो बाइकों सवार चार बदमाशों ने भौड़ी की ढाणी के समीप सवा लाख रुपये लूट लिए हैं।
विज्ञापन


एजेंट अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अटेली मंडी आ रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्थान के एक निजी बैंक में एजेंट का काम करने वाले संजय ने बताया कि वह और उसका एक साथी कस्बे के गांव भौड़ी, खोड़, तिगरा और सागरपुर से महिलाओं से ऋण की किस्त वसूली करके बाइक पर सवार होकर अटेली की और आ रहे थे कि भौड़ी की ढाणी के समीप दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन पर हमला बोलकर एक लाख 18 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए।

संजय की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला  दर्ज कर अपनी कार्यवाही आरंभ कर दी, मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो  पाई है।  

बाइकों पर सवार होकर आए थे बदमाश
अटेेली में भोड़ी की ढाणी में राजस्थान के युवकों से लूटपाट को अंजाम देने आए बदमाश दो बाइकों पर सवार थे, दोनों बाइकों में एक अपाची तथा एक प्लसर थी।

जैसे ही राजस्थान के युवक किस्त लेकर लौट रहे थे तो दोनों बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उनकी बाइक के आगे बाइक लगाकर उन्हें रुकवा लिया तथा उनसे मारपीट कर बैग छिनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज, नाकेबंदी कराई
एसएचओ हवा सिंह ने बताया कि पुलिस नेे इस बारे में पीड़ित युवकों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने वीटी करा नाकाबंदी करा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें