फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 18 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव सिसोठ बस स्टैंड के पास सोमवार की देर शाम डंपर ने बाइक से महेंद्रगढ़ जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई और एक स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांव सिसोठ निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा  दीपक पुत्र राकेश एवं सौरभ पुत्र कृष्ण निवासी सिसोठ अपने गांव से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दीपक को कैलाश अस्पताल बहरोड़ ले जाया गया। कैलाश अस्पताल के पास पहुंचते ही दीपक ने दम तोड़ दिया। उसे वापस नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें