चरखी दादरी एवं महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे पर मंगलवार की सायं को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायलों चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव पाली निवासी कृष्ण एवं धौली निवासी हवा सिंह महेंद्रगढ़ में मजदूरी करते थे। रात्रि के समय जब वो दोनों बाइक पर अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया जबकि हवा सिंह को रोहतक रेफर कर दिया गया। अज्ञात वाहन से अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक के भाई पवन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।