फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 29 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा सेक्टर में रविवार को सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब किशोर बाइक पर सवार होकर अपने गांव से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक के सामने अज्ञात पशु आ गया जिससे वो गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव निंबेहड़ा निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश (17) तथा इसी गांव का निवासी मोहित पुत्र विजेंद्र  (17) किसी काम से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। महेंद्रगढ़ के हुड्डा सेक्टर के पास पशु आ जाने के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वो दोनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपस्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित की गंभीर हालत को देखकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहित कक्षा 12वीं का छात्र था। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें