फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक से 15 ऊंट किए बरामद

Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने वीरवार की रात्रि नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 15 ऊंट बरामद किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक जो महेंद्रगढ़ की और से आ रह था, जिसको जांच के लिए रूकवाया गया, जिसमें 15 ऊंट मिले। सभी ऊंटों के मुंह व पैंरों को रस्सी से बांधकर ट्रक में ठूंसा गया था। इस मामले में पुलिस ने तत्परता सेे  कार्रवाई करते हुए चालक परिचालक को काबू किया और ऊंटों को ट्रक से उतार कर कृष्ण गोशाला कनीना भेजने की व्यवस्था की गई। कनीना के थानाध्यक्ष विजय मलिक ने बताया कि रात को ट्रक से मिले ऊंटों के मामले में पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नौ ओवरलोड ट्रक व डम्फरों को इंपाउंड किया, और 15  वाहनों के चालान काटे गए। कनीना थानाध्यक्ष विजय मलिक ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में नहीं बख्सा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें