शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए स्थानीय पुलिस ने एक युवक को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह खेड़ी गांव से माजरी कलां की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर उत्तर प्रदेश निवासी रायसिंह नामक व्यक्ति एक कट्टे में 15 बोतल अंग्रेजी मार्का की शराब भरकर जा रहा था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी शुरू कर दी।