पुलिस ने छित्तरोली के एक सीआईए टीम पर हमला करने वाले और एक पुराने मामले में वांछित को पड़ने के लिए कई जगहों पर छापामारी की। बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात सीआईए टीम लहरोदा के आजाद की हत्याकांड में आरोपी अनिल उर्फ खड्डा को पकड़ने के लिए छापामारी की थी। आरोपियों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया था। हमले में सिपाही रवींद्र गोली लगने से घायल हो गया था। रवींद्र को गुड़गांव स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रवींद्र की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस ने अनिल सहित छह आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों को गठन कर छापामारी की। पुलिस के अनुसार कनीना थाना एसएचओ अजेश कुमार और एएसआई की नरेंद्र सिंह की अगुवाई में दो टीमें छापामारी कर रही है। वहीं सीआईए ने भी बदमाश को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाकर छापामारी की।