फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगबाजी में दो के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने वाले दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार सायं को गश्त के दौरान पुराने बस स्टैंड से गांव बेगपुर निवासी  हरेंद्र को शराब के नशे में हुड़दंगबाजी करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीम ने गांव सलीमपुर के समीप रोशन लाल नामक व्यक्ति को भी शराब के नशे के शांति को भंग करने के मामले में हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों ही व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इस संबंध में थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अमन शांति रहे शरारती तत्वों व शराब की अवैध तस्करी पर काबू पाने के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें