फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: युवक के साथ मारपीट कर छीनी नकदी, बाइक भी जला दी

Tue, 21 May 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

डायल 112 पर घटना की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जलाई गई बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के बाबा रामेश्वर दास बायो फ्यूल कंपनी के एक कैंटर चालक के साथ मारपीट कर बाइक व नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने बाइक को भी कुछ दूरी पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में नीमराणा थाना के गुगड़िया निवासी रामनरेश ने बताया कि वह गांव इकबालपुर नंगली में बाबा रामेश्वर दास बायो फ्यूल कंपनी में कैंटर चलाता है। सोमवार रात के करीब 11:30 बजे कंपनी से घर के लिए रवाना हुआ था। वह हरियाणा-राजस्थान बार्डर से पहले ठेका शराब पर एक बीयर लेने के लिए रुक गया।

वहीं इको गाड़ी के पास तीन लड़के शराब लेने के लिए खड़े थे। उन्होंने उससे गांव का नाम पूछा, जिसके बाद तीनों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और जान से मारने की बात बोलने लगे। उन्होंने मारपीट कर लाइसेंस, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व 800 रुपये नकद छीन लिए।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक भी ले ली। इसके बाद डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। मंगलवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर जाकर देखा तो बाइक को जला दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें