फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Thu, 30 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भीम एवं उसका एक अन्य साथी उपमंडल के गांव की लड़की को 27 जुलाई को कोर्ट के पास से एक गाड़ी में बैठाकर भिवानी ले गए। आरोपी ने लड़की को भिवानी एक रात्रि अपने साथ रखा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 28 जुलाई को सुबह रोहतक की बस में बैठा दिया। रोहतक पहुंचकर उसने अपने भाई के पास फोन किया और आपबीती बताई। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी और उसे शाम के समय रोहतक से लेकर आए। 28 की शाम को ही उसका मेडिकल करवाया गया और न्यायाधीश के समक्ष अपने बयान दिए। पुलिस ने आरोपी भीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें