फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नौताना गांव में बुधवार की रात जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी हामिद अख्तर ने भी मौके का दौरा किया। मृतक के चचेरे भाई जानकी प्रसाद ने बताया कि उनका जमीन को लेकर पिछले काफी समय से गांव के ही रामौतार के साथ झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की रात उसका भाई रामप्रसाद खेत में गया तो उसने देखा कि उसके खेत से रामौतार और उसके दो बेटे गजेंद्र व मनोज उसके फव्वारा सेट को उखाड़ रहे हैं। जिस पर उसने विरोध किया। इसी दौरान तीनों ने रामप्रसाद पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जानकी प्रसाद के बयान पर रामौतार, उसके बेटे गजेंद्र और मनोज के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्जकर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सामान्य अस्तपाल में लाया गया।

एसपी भी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हामिद अख्तर खुद घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं उन्होंने घटना के बारे में जानकारी जुटाई और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जांच में भी सामने आया, उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस दौरान उनके साथ कनीना थाना एसएचओ ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें