फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर, थाने पर एके-47 से हमले के बाद हुआ था फरार, पांच लाख का था इनाम

Thu, 28 Jan 2021 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर । - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जयपुर पुलिस के विशेष दस्ते ने हरियाणा और राजस्थान पुलिस के पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को उसकी महिला मित्र जिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पपला गुर्जर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। पपला पर हरियाणा पुलिस ने तीन लाख तो राजस्थान पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।   

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बताया कि जयपुर रेंज के महानिरीक्षक डॉ. हवा सिंह घुमरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व एएसपी सिद्धांत शर्मा कर रहे थे। इस टीम में इंस्पेक्टर जहीर अब्बास, इंसार अली, सुनील जांगिड, सब इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा व 16 कमांडो शामिल थे। 

कुल 26 सदस्यीय टीम को पुणे की टीम का सहयोग भी रहा। पिछले एक सप्ताह से यह टीम महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहकर छानबीन करते हुए सूचनाएं संकलित कर रही थी। पुलिस ने गुरुवार को एक मकान से मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहरोड़ पुलिस ने पपला गुर्जर को पहले भी गिरफ्तार किया था। उसके साथी सात सितंबर 2019 को बहरोड थाने में एके- 47 से फायरिंग कर उसे छुड़ा ले गए थे। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। राजस्थान पुलिस अब तक विक्रम उर्फ पपला गुर्जर गिरोह से जुड़े 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बात दें कि विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पर महेंद्रगढ़ में हत्या, डकैती सहित अन्य धाराओं में नौ केस दर्ज हैं। जिसमें छह हत्या के केस दर्ज हैं। सात सितंबर 2017 को विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को उसके साथी महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर से पुलिस पर फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई थी। हरियाणा पुलिस ने करीब दो साल पहले विक्रम उर्फ पपला पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें