नारनौल। श्री रामचरित प्रचार मंडल के तत्वावधान में गत रात मोहल्ला पुरानी मंडी स्थित रेलवे फाटक के पास अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यह शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 10 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान ओमप्रकाश मित्तल ने की।
महेश शर्मा ने मुख्य यजमान समाज सेविका कांता देवी पत्नी सतीश शर्मा परिवार से विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान नरेंद्र शर्मा ने भगवान राम को राज तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दर्शना शर्मा ने तेरे पूजन को भगवान बना है आलिशान मन्दिर, पप्पू चौधरी ने तोड़ दी गढ़ लंका लगा के बाजी जान की भजन सुनाया ।
भारत सैनी ने मझधार में है नैया तुम आ कर पार लगाना। विजय हल्दिया ने बहुत देर हुई कब लोगे खबर मेरी श्याम। रवि कुमार ने बहुत सांवले मेरे श्याम। कमल मित्तल ने नारनौल नगरी महान है, जिसमें बसते हैं कडिया के हनुमान भजन सुनाकर कार्यक्रम में समा बांधा। इस अवसर पर रवि कुमार, सुरेन्द्र डिंगोलिया, प्रवीण गुप्ता, अमित पांडेय, अरविन्द कुमार, लाला सत्यनारायण गुप्ता, लाला हरचंद राय गुप्ता, लीला राम बंसल, सूबे लूनिया नांगल, मदन सोनी मंडल के पदाधिकारी सदस्यगण सभी मौजूद रहे।