फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी का ताला तोड़ कर नकदी चोरी

Wed, 04 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
राजीव गांधी वितरण गैस एजेंसी गणियार में मंगलवार रात्रि को ताला तोड़ कर अज्ञात चोर नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना पा कर अटेली पुलिस मौके पर पहुंच  कर अग्रिम कार्रवाई की। एजेंसी के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की फुटेज कैद हुई है जिसमें चोर का मुंह चद्दर में लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। बाद में मौके पर पहुंची फिंगर एक्सप्रट व एसएफएल टीम ने भी जांच के नमूने भी लिये।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह कार्य पूरा वह गैस एजेंसी को सांय बंद कर अपने घर चला गया था। लेकिन एजेंसी में किसी कार्य से पुन: 8 बजे आने पर मालूम चला कि मुख्य दरवाजेे का ताला तथा अंदर रखे कैस की अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी थी जो गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंचे एसआई बाबूलाल ने बताया कि एजेंसी संचालक से पिछले तीन-चार रोज की  रिफिल हुए सिलेंडर व दूसरी जानकारी ली जा रही है। गांव के पूर्व सरपंच  श्योनाराण, चेतन देव, हरनारायण, रोशनलाल आदि ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त व  ठीकरी पहरा लगवाने की पुलिस से मांग की है।

दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
नांगल चौधरी। बस स्टैंड के नजदीक अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर सामान चुरा  लिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दुकानदार ओमप्रकाश सैनी पंचायत समिति द्वारा निर्मित दुकानों में इलेक्ट्रानिक उपकरण बिक्री करता है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर गया था। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा ताला टूटा है और शटर थोड़ी खुली हुई है। अंदर निरीक्षण करने पर तीन बंडल केबल, पांच बंडल तार, तीन सिलिंग पंखे, कंप्यूटर डाटा केबल, मधानी समेत विभिन्न उपकरण गायब मिले। इस पर दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें