फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ गैंगरेप

Tue, 12 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता के साथ शनिवार को 5 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी विवाहिता को गांव के ही बस स्टाप पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। रविवार को महिला के परिजन महिला थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को परिजन दोबारा से महिला थाने गए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया।  
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की राजस्थान के अलवर जिले में शादी हुई है। आरोप है कि नौ अप्रैल को उसके मायके का पड़ोसी राजीव सुबह 10 बजे उसकी मां के बीमार होने की बात कहकर युवती को अपने साथ बाइक पर बैठा ले गया। राजीव के साथ मोटरसाइकिल पर गांव का ही एक अन्य युवक भी था। पीड़िता के अनुसार राजीव और उसके साथी उसे कृष्ण नगर कालेज के पीछे स्थित एक बंद पड़े ट्यूबवेल पर बने मकान पर ले गए। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद राजीव ने गांव के अपने 3 अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया और उन तीनों ने भी दुष्कर्म किया। करीब 4 बजे तक पांचों युवकों ने उसे वहां से जाने नहीं दिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर राजीव 4 बजे के बाद बाद विवाहिता को बाइक से गांव के बस स्टैंड के निकट छोड़ कर कर फरार हो गया। उसने घटना के बारे में किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें