फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के बैग से उड़ाए एक लाख

Tue, 25 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नई मंडी स्थित पीएनबी बैंक में पैसा निकलवाने आए पूर्व सैनिक के बैग से एक चोर ने एक लाख रुपये दिनदहाड़े उड़ा लिए। यह घटना अस्पताल चौकी के पास हुई। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति थैले को काटते और उससे पैसे निकालते देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखनी निवासी पूर्व सैनिक 75 वर्षीय हीरालाल पुत्र जयनारायण ने बताया कि वह पोते नवीन के साथ नई मंडी स्थित पीएनबी बैंक की ब्रांच में पैसे निकलवाने के लिए आया था। करीब दस बजकर चालीस मिनट पर पीड़ित ने पैसे भी निकलवा लिए थे। पैसे निकलवाने के बाद वह पासबुक में एंट्री करवाने लग गया। इस दौरान उसका पोता पानी पीने के लिए चला गया। पासबुक में एंट्री होने के बाद जब उसके पोते ने बैग लेने के लिए कहा कि वे यह देखकर दंग रह गए कि बैग को ब्लेड आदि से काटकर उसमें रखे एक लाख रुपये किसी ने निकाल लिए।

पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक व्यक्ति थैले को काटता हुआ और पैसे निकालता हुआ साफ दिखाई दिया। इस पर मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। बाद में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


''पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बैंक में दिनदहाडे़ हुई घटना के संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज सीसीटीवी एक्सपर्ट नहीं था। इसलिए फुटेज अभी बैंक से नहीं ली गई हैं। कल फुटेज लेकर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

जसवंत कुमार, चौकी प्रभारी अस्पताल पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें