फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: नगर परिषद में बने कमरे में फांसी पर झूला कर्मचारी, पानी की निकासी के लिए काम पर रखा गया था

Mon, 11 Aug 2025 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल

सार

जल भराव के दौरान कर्मचारी को पानी की निकासी के लिए काम पर रखा था। सोमवार सुबह नौ बजे नगर परिषद के अन्य कर्मचारी कार्यालय में आए और दरवाजा खोलने लगे तो अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर कर्मचारी फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
नगर परिषद में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल की नगर परिषद में रह रहे ठेकेदार के कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल पर नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


जल भराव के दौरान कर्मचारी को पानी की निकासी के लिए काम पर रखा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे नगर परिषद के अन्य कर्मचारी कार्यालय में आए और दरवाजा खोलने लगे तो अंदर से बंद मिला। जिसके बाद काफी देर तक खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खिड़की से देखा तो कर्मचारी कृष्ण कुमार फांसी पर लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में ठेकेदार गन्नोर निवासी गौरव गर्ग से बात की तो उसने बताया कि उक्त कर्मचारी ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। अब कर्मचारी ने फांसी क्यों लगाई है, इसका पता तो वहां पर आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें