गांव जेरपुर में मंगलवार को 16 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि राहुल रविवार की शाम अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। जब सुबह तक भी राहुल अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश करने पर राहुल की लाश सरसों के खेत में पड़ी मिली। मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। उसने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्य इसकी ओर इशारा कर रहे हैं। मौके पर दो तीन जगह उलटी की हुई है। राहुल एक निजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। ग्रामीणों की नाराजगी एवं घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्तों को भी बुलाया। पुलिस ने चचेरे भाई सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात केे खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।