गांव सतनाली में बृहस्पतिवार की रात्रि को एक 55 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को बाहर निकलवाया।
मृतक के पुत्र पवन ने बताया कि उसका पिता लालचंद ने तीन अन्य के साथ कुएं में सांझा था। पिछले तीन वर्षों से वे कुएं में सांझी थे। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की सायं वह कुएं पर अपने पिता का खाना लेकर गया जहां पर तीन लोग शराब आदि का सेवन कर रहे थे जबकि उसका पिता कोटड़ी में था शराब आदि का सेवन नहीं करता था।
उसने बताया कि उसके पिता खाना खाने के बाद कोटड़ी में ही सो गया और वह अपने घर पर वापस आ गया। रात्रि सवा 11 बजे घर पर फोन गया कि उसका पिता कुंए में गिर गया है। वह कुएं पर गया रात्रि अंधेरा होने के कारण वे कुछ नहीं कर पर उन्होंने पुलिस को इतलाह किया। मृतक के बेटे पवन ने बताया कि उसके चोट के निशान भी थे और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।