एक वाहन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव शिमली निवासी 35 वर्षीय कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार की सायं करीब चार बजे किसी कार्य से गांव शिमली से पैदल नारनौल की ओर आ रहा था। अभी वह बाला जी होटल के पास ही पहुंचा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने कृष्ण की गंभीर हालात को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन कृष्ण के परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर ले गए, लेकिन कृष्ण ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।