फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: नारनौल में ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस को आए दिन मिल रही शिकायतें

Wed, 19 Apr 2023 04:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में फेसबुक पर ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर गांव कोथल कला के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य मामले में पिता का पारिवारिक मित्र बता एक व्यक्ति ने युवक के खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के अटेली निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन इलेक्ट्रिक स्कूटी के नाम पर एक लाख 23 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में मंडी अटेली निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसने स्कूटी लेने के लिए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन किया।

विज्ञापन


स्कूटी के पंजीकरण के मांगे रुपये
इसके बाद शाम को करीब 3 बजे स्कूटी के लिए फोन आया। उन्होंने कहा कि स्कूटी के पहले पंजीकरण के 499 रुपये जमा करवाने होंगे। इस पर उसने उनके द्वारा बताए गए एक फोन पर नंबर पर 499 रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने एक प्रोफॉर्मा बनाकर डाउन पेमेंट के लिए फोन किया तथा 20 हजार रुपये निजी बैंक के एक अकाउंट में डालने के लिए कहा। इस पर उसने 20 हजार रुपये उक्त बैंक खाते में डाल दिए।

नेट पर कंपनी का टोल फ्री नंबर सर्च किया
इस प्रकार उन्होंने फिर से फोन करके कई बार 19 उन्नीस हजार रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए। इस प्रकार उक्त व्यक्ति ने उससे एक लाख 23 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में डलवा लिए। बाद में जब उसने नेट पर कंपनी का टोल फ्री नंबर सर्च किया तो कोई अन्य नंबर कंपनी का दर्शाया गया था, जिस पर फोन करने पर उन्होंने बताया कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर व्यक्ति पर लगाई एक लाख की चपत

नारनौल में फेसबुक पर ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर गांव कोथल कला के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य मामले में पिता का पारिवारिक मित्र बता एक व्यक्ति ने युवक के खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत साइबर थाना में दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में पारिवारिक मित्र बताकर खाते से निकाले 54 हजार
पुलिस को दी शिकायत में गांव कोथल कला निवासी अभय सिंह ने बताया कि उसने फेसबुक पर भैंस का विज्ञापन देखा था। जिसमें दिए गए नंबरों पर उसने कॉल की तो उन्होंने बताया कि वह अशोक शर्मा डेयरी फार्म जयपुर से बोल रहा है। अशोक ने कहा कि उसका चालक रतन उस तक भैंस की डिलीवरी कर देगा। उसने बहकावे में आकर उसने खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। बाद में जब भैंस नहीं आई तो दिए गए नंबरों पर फोन करने पर कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उसने साइबर सेल को इसकी शिकायत दी।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में अटेली के गांव गणियार निवासी करतार सिंह ने बताया कि उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम राधेश्याम बताया और बताया कि वह अंबाला से बोल रहा है और उसके पिता के साथ काम करता था। वह कुछ पैसे उसके खाते में डाल रहा है। जिसके बाद उसने पारिवारिक बातचीत की तथा उसके व्हाट्सएप पर 20000, 5000 व 2000 के कई लिंक भेजे, लेकिन जैसे ही उसने लिंक को क्लिक किया तो उसके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए तथा 54 हजार रुपये तक कट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें