भुंगारका में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी करने की घटना प्रकाश में आयी है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
शिकायत में पीड़ित सतीश कुमार ने बताया कि वह 30 दिसंबर ससुराल गया था। वह एक जनवरी की सुबह वापस घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा देखा और घर के अंदर जाकर देखा तो संदूक का ताला टूटा तथा सामान बिखरा हुआ मिला। निरीक्षण के दौरान 6800 नकदी व सोने-चांदी के गहने गायब मिले। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।