फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: आंखों में मिर्ची डाल नकदी और मोबाइल छीना, शादी से लौट रहे युवक के साथ वारदात

Thu, 30 Nov 2023 09:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

निजामपुर रोड पर एक विवाह कार्यक्रम में नारनौल निवासी डॉक्टर राजकुमार कन्यादान कर अपने घर वापस आ रहे थे। जब वे बिग लॉन्ड्री के पास पहुंचे तो एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आए और पीड़ित की आंखों की तरफ मिर्ची पाउडर फेंक दिया।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा मिर्ची पाउडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में चोर बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। बुधवार रात को निजामपुर रोड पर एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मोबाइल व नकदी लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चार बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजामपुर रोड पर एक विवाह कार्यक्रम में नारनौल निवासी डॉक्टर राजकुमार कन्यादान कर अपने घर वापस आ रहे थे। जब वे बिग लॉन्ड्री के पास पहुंचे तो एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आए और पीड़ित की आंखों की तरफ मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल व नकदी छीनी और मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को सड़क पर गिरा मिर्च पाउडर मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें