खंड के गांव ताजपुर में दो पक्षों के बीच झगड़े में पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव ताजपुर निवासी नीरज कुमार व लीलाराम के बीच खेत की पाइप लाइन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद झगड़े में दोनों पक्षों के परिजनों के शामिल होने से यह मामला मारपीट में बदल गया।
पुलिस ने नीरज की शिकायत पर सुमेर सिंह, राजकुमार, सोनिया, शारदा, राजबाला, पवन, प्रियंता, सुनीता व अजय के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया।
वहीं दूसरी ओर से लीलाराम की शिकायत पर पुलिस ने नीरज, दीलदार, अतर सिंह, नितिश, बिक्रम, संजय, लीलादेवी, इन्द्रा देवी व निट्टू के खिलाफ भी मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी।