फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पलटी गाड़ी, एक की मौत

Sun, 22 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथपुरा गांव के चांदनी मिड-वे के समीप शुक्रवार रात को बुलेरो को पीछे से  अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेरो में बैठे एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी लोग लग्न देकर घर लौट रहे थे। इस हादसे के कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

सिंघाना रोड पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बुलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गाड़ी पलट गई। इसकी वजह से बुलेरो में बैठे करीब 35 वर्षीय हवासिंह पुत्र हजारी लाल वासी गांव पानेड़ा थाना कोटपूतली जिला जयपुर (राजस्थान) की मौत हो गई, वहीं विक्रम, मालाराम तथा लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक के भाई कमलेश ने बताया  कि हवासिंह यादव की शादी नांगल चौधरी के समीपवर्ती गांव दिलपुरा में हुई है तथा उसकी ससुराल से लड़की का लग्न लेकर वे ग्राम रघुनाथपुरा गए। लग्न समारोह धूमधाम से संपन्न होने के पश्चात जब वे रात्रि के समय गांव से थोड़ी सी दूर ही चले थे कि बुलेरो को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

अचानक टक्कर लगने से बुलेरो संतुलन खोकर पलट गई तथा इसमें हवासिंह की मौत हो गई जबकि तीन जनें घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए रात्रि के समय ही नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हवासिंह को मृत घोषित कर  दिया। घायलों विक्रम, मालाराम एवं लेखराज को भर्ती कर लिया।

इनमें से मालाराम की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर महावीर चौक पुलिस अस्पताल पहुंची तथा परिजनों के बयान  पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने  उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें