फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बैंककर्मी ने घर में लगाया फंदा, मौत, पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई पर किए गए अत्याचार तथा उस पर बनाए गए दबाव के चलते उसके भाई ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल शहर के मोहल्ला चांदुवाड़ा में बैंक कर्मी द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उक्त लोगों द्वारा उसके भाई पर अत्याचार कर दबाव बनाकर मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई की शादी 25 जनवरी 2019 को ज्योति के साथ गांव चेलावास में हुई थी। शादी के बाद से ज्योति व उसका परिवार अंधविश्वास में लिप्त था। वहीं ज्योति उसके भाई के साथ अलग घर में रहने का दबाव बनाकर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करती रहती थीं।

इस बारे में परिवार वालों ने ज्योति को कई बार समझाया लेकिन फायदा नहीं हुआ। उसके भाई विनय ने भी काफी बार ज्योति के माता-पिता व परिवार वालों को समझाया लेकिन उसके परिवार वालों ने भी ज्योति का ही साथ दिया। 10 जुलाई को ज्योति अपने बेटे के साथ नारनौल घर आई थी। आने के बाद भी वह अलग रहने का दबाव बनाकर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन


वहीं उसके भाई को बलात्कार के झूठे मुकदमे फंसाने की भी बात कही। ये सब बातें उसके भाई ने ज्योति के माता- पिता, भाइयों व बहन को बताई कि ज्योति उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है तो उसके माता-पिता ने भी उसके भाई को सिर्फ उसे नहीं पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देने की बात कही।

उसके भाई विनय ने उसे व उसकी पत्नी नीरज व बड़े भाई हेमंत को बताया कि के सब लोग उसे मानसिक व सामाजिक तरीके से बदनाम करना चाहते हैं। ज्योति, संदीप, सुधीर, सुजाता, ओमप्रकाश, सोना देवी, सुमन व मुन्नी द्वारा उसके भाई पर किए गए अत्याचार तथा उस पर बनाए गए दबाव के चलते उसके भाई ने आत्महत्या कर ली।  

मृतक से मिला सुसाइड नोट 
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें भी मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार उक्त आरोपियों को बताया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें