फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मैनेजर को मिला 2 दिन का रिमांड

Thu, 29 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक मैनेजर को भेजा जेल
विज्ञापन
राव तुलाराम चौक पर स्थित पटियाला बैंक में गबन के आरोपी राजबीर सिंह का साथ देने वाले आरोपी मेनेजर भीम सिंह सोठवाल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने उसे 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी को रात्रि के समय सीने में दर्द हो गया जिस कारण रात को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने रातभर उसे एडमिट रखा उसके बाद सुबह छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राव तुलाराम चौक पर स्थित पटियाला बैंक के  हैड कैशयिर राजबीर सिंह पर लगभग 5 करोड़ रुपये का गबन किया था। राजबीर यह गबन 2009 से करता आ रहा था लेकिन उसका खुलासा अक्तूबर माह में हुआ है।  राजबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो उसने पांच दिन के रिमांड पर तीन-चार बैंक मैनेजर के नाम का खुलासा किया था। उनमें से भीम सिंह सोठवाल एक है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें