फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले दो लाख 19 हजार रुपये, केस दर्ज

Thu, 29 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव पृथ्वीपुरा निवासी कृष्णा देवी पत्नी रामकिशन का एटीएम बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने दो लाख 19 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पृथ्वीपुरा निवासी कृष्णा देवी का अटेली पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। कृष्णा देवी के पुत्र मनोज पांच अगस्त को अटेली एटीएम में रुपये निकालने पहुंचा। वह एटीएम से 25 हजार रुपये निकालकर गिन रहा था।

इसके बाद जब मनोज रुपये व एटीएम पर्स में डालने लगा तो इस दौरान एक व्यक्ति ने उससे कहा कि आप के रुपये पर्स से बहार है। इस दौरान रुपये ठीक करने के बहाने उसने एटीएम निकाल लिया और दूसरा एटीएम डाल दिया। इसके बाद मनोज रुपये लेकर अपने घर आ गया। बाद में कृष्णा देवी को पता चला कि किसी ने उसके खाते से दो लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उसने इसकी शिकायत बैंक और पुलिस को दी। पुलिस ने कृष्णा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें