गांव नांगतिहाड़ी में मुख्य रास्ते पर अवैध रूप से बनाए गए शौचालयों को हटाने के लिए पहुंचे खंड विकास अधिकारी और सदर थाना पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर दिया। ग्राम सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से शौचालय बनाए हैं।
जिन्हें हटवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर खंड विकास अधिकारी व सदर थाना नारनौल पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव के कुछ ने कब्जा हटवाने गई टीम पर पत्थर व लाठी डंडो से हमला कर दिया। इसमें एएसआई जगदीश जाखड़ को चोट भी आई। इस पर पुलिस हमला करने वाले कुछ लोगों को अपने साथ थाना ले गई। इसी दौरान कब्जा हटवाने गई टीम पर हमला करने वाले लोगों ने सरपंच विनोद कुमार को जान से मारने की धमकी भी दे दी।