एटीएम कार्ड बदलकर चुना लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं उपभोक्ताओं भी इससे कोई सीख नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला अटेली के वार्ड न. 10 में रहने वाली लक्ष्मी देवी के साथ घटित हुआ। पुलिस ने लक्ष्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अटेली कस्बा के वार्ड न. 10 में रहने वाली लक्ष्मी पत्नी रजनीश कस्बे में पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई। उनका कहना है कि वहां उन्हें दो लड़के मिले। जिन्होंने उसकी सहायता करने का बहाना बनाकर मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया। वह घर लौट आई। जब उसके मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आया तो वह दंग रह गई। उन्होंने पाया कि 25 हजार रुपये तो किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर किए गए और 17 हजार नगद निकाले गए। इस प्रकार 42 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरी का पता लगाने में लगी हुई है।