शहर में एक एटीएम से सोमवार शाम को पैसा निकालने आए गहली निवासी युवक से कुछ युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।गांव गहली निवासी हवासिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य को लेकर एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए नारनौल आया हुआ था।
सोमवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे सिंघाना रोड स्थित पीएनबी बैंक की ओर से लगाए गए एटीएम से रुपये निकलवा रहा था। जब वह रुपये निकाल रहा था दो अज्ञात युवक एटीएम में खड़े हुए थे। जिन्होंने उसको पता ही नहीं कब एटीएम कार्ड को बदल लिया और उसके खाते से 80 हजार रुपये दूसरे किसी खाते में ट्रांसफर कर लिए।